भरतपुर के नदबई में कांग्रेस विधायक द्वारा प्रमुख चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के उद्घाटन की घोषणा के बाद झड़पें हुईं. जाटों ने इस कदम का विरोध किया, क्योंकि जाट इसके बजाय वहां महाराजा सूरजमल की मूर्ति चाहते हैं.
शाह ने कहा कि जद(से) और कांग्रेस कहते हैं कि वे सत्ता में आएंगे और एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण लाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि आप किसका आरक्षण कम करेंगे."
गांधी ने कहा कि कर्नाटक और पूरे भारत में किसानों के साथ बातचीत से उन्हें ‘‘भ्रष्ट भाजपा शासन के चलते उनके लिए उत्पन्न दिक्कतों के बारे में जानकारी मिली, जिसका ध्यान केवल अपने दो-तीन मित्रों की मदद करने पर केंद्रित है.’’
प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने इस मामले को लेकर एक समाचार चैनल को दिए गए न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय के कथित इंटरव्यू का कड़ा संज्ञान लिया और कहा, ‘‘कोई न्यायाधीश लंबित मामलों के बारे में इंटरव्यू नहीं दे सकता.’’
बेंगलुरु में विकास को एक ‘बुरा सपना’ बताते हुए BJP ने कहा कि ‘अनियमित ग्रोथ ने चुनौतियों को बढ़ा दिया है और नीति निर्माता इसे सही राह पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं’.
केंद्रीय गृह मंत्री 2024 के आम चुनाव में भाजपा के लिए 300 से अधिक सीटें सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही आगामी विधानसभा, पंचायत और नगर निगम चुनावों के लिए रणनीति भी सुधार रहे हैं.
DMK कार्यकर्ता तमिलनाडु के अभिनेता-राजनेता उदयनिधि का समर्थन कर रहे हैं, जैसे उन्होंने उनके दादा करुणानिधि और पिता सीएम स्टालिन का किया था, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें अभी 'बहुत कुछ साबित करना' है.
17 मौजूदा सांसदों के साथ BJP के पास बिहार में 23 लोकसभा सीटें हैं. पार्टी 2014 की रणनीति को दोबारा अपनाने की कोशिश कर रही है, जब वह जद (यू) के बिना छोटे सहयोगी दलों के साथ लड़ी थी.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.