SC के फैसले के एक दिन आंबेडकर ने कहा कि अदालत ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एकनाथ शिंदे समूह के 16 विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता नोटिस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 68 सीटों पर आगे है. जद (एस) 24, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष में एक-एक सीट पर आगे चल रहा है.
PM नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में कहा था कि बजरंग दल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बजरंग बली के अपमान के समान है और रैली के बाद ‘बजरंग बली की जय’ के नारे लगाए थे.
एग्जिट पोल के आंकड़े को मानें तो कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन रही है. अधिकतर एग्जिट पोल के मुताबिक पार्टी को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है.
एक दशक की देरी, विवादों और भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई के बाद, बाड़मेर पचपदरा रिफाइनरी पर काम मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है. लेकिन ब्लेम-गेम अभी भी जारी है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बहुमत. BJP ने मानी हार, कहा- लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है. हमने अपनी हार स्वीकार की है. हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सभी सीटें जीते.
यूपी नगर निकाय की कुल 760 सीटों जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं. बता दें कि निकाय चुनाव के पहले चरण के दौरान 37 जिलों में 52 फीसदी मतदान हुआ साथ ही दूसरे चरण के दौरान 38 जिलों में 53 फीसदी वोटिंग हुई थी.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.