राहुल ने दावा किया, ‘‘अगर देश फोन ‘टैपिंग’ में दिलचस्पी रखता है, तो यह लड़ने लायक लड़ाई नहीं है. मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी काम करता हूं, वह सब कुछ सरकार के सामने है.’’
सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के कामकाज में बदलाव लाया जाना चाहिए.
हिसार के सांसद का कहना है कि यह 'हृदय विदारक' है कि पहलवानों को 'जीवन भर की मेहनत गंगा में बहाने के लिए मजबूर' होना पड़ा है. बृजेंद्र सिंह पहले कांग्रेस में थे लेकिन 2014 के चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए.
एकनाथ शिंदे की 2022 की बगावत को 40 विधायकों के समर्थन से अंजाम दिया गया था, जो उद्धव ठाकरे से अलग हो गए थे. लोकसभा में शिवसेना के 18 में से 13 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए थे.
राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, बीजेपी का फोकस राज्य की 8 लोकसभा सीटों की 45 विधानसभा सीटों पर है. पिछले आठ महीने में राजस्थान में पीएम मोदी का यह छठा कार्यक्रम है.
खड़गे ने सवाल किया कि आख़िर क्या ज़िद है, बेटियों को न्याय क्यों नहीं मिल सकता? क्यों बेटियों को ही कठघरे में खड़ा किया गया है ? क्यों वो मां गंगा में प्रदक प्रवाहित करने के लिए मजबूर हुईं?
ममता ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार एक ऐसे व्यक्ति को बचा रही हैं जिसपर शारीरिक शोषण का आरोप है. ममता ने आगे पूछा कि बीजेपी सांसद को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कुछ भाजपा नेताओं की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत थी और वे केकेआरडीबी को जारी किए गए 'सार्वजनिक धन का दुरुपयोग' कर रहे थे.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.