अपहरण के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर पुलिस चौकी पर हुए कथित विवाद के मामले में सांसद सुब्रत पाठक, उनके कथित 9 समर्थकों और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया.
राज्य सरकार ने कहा है कि सभी महिलाएं सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. सिद्धारमैया ने कहा कि योजनाएं सभी जाति और धर्म के लोगों के लिए बराबर से लागू की जा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सहयोगी उन्हें , 'नो-नॉनसेंस' व्यक्ति के रूप बताते हैं, जिन्हें खेल, फिल्मों और खाने का शौक है और मेमोरी भी बेहतरीन है.
विपक्षी एकता पर एएनआई के सवाल का जवाब देते हुए, राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विपक्षी दलों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है, इस संबंध में "काफी अच्छा काम हो रहा है".
कांग्रेस ने 100 सवालों की बुकलेट लांच की है और आरोप लगाया है कि निवेशक की पहचान छुपाने के लिए 2019 में शेयर बाजार के नियम बदले गए. पूछा किसके हैं 20 हजार करोड़.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कहा कि 2004 में जब वह राजनीति में आए, तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि अपने देश में ये सब होता देखेंगे. यह उनकी कल्पना से परे है.
41 वर्षीय चुनाव रणनीतिकार ने चुनाव से पहले ब्रांडिंग और भाषण इनपुट के साथ सीएम सिद्धारमैया की मदद की थी. दिप्रिंट को पता चला है कि कानूगोलू की नियुक्ति और संभावित कैबिनेट रैंक पर हो सकती है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.