पिछले महीने पदभार ग्रहण करने के बाद से कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राजनीतिक रणनीतिकार सुनील कानूगोलू सहित 5 लोगों को कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया है जो राज्य मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं हैं.
बवाना में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी आधुनिक सुविधाओं से संपन्न ये वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल, मनीष जी का सपना था जो आज साकार हुआ.
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने कहा कि उनकी मुलाकात बृज भूषण से हुई थी, लेकिन उनका यह भी कहना है कि 2017 में बीजेपी द्वारा पर्रिकर को सीएम बनाने का वादा करने के बाद वह उन्होंने बीजेपी को समर्थन दिया. सरदेसाई गोवा कुश्ती संघ के प्रमुख हैं.
बिहार के सीएम ने कहा- बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को आना था, यह सही नहीं है कि किसी दल का कोई अन्य प्रतिनिधि आए. बैठक की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.
उड़ीसा के बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी.
राहुल बोले, PM मोदी से अगर पूछा जाए कि ट्रेन दुर्घटना क्यों हुई तो वह कहेंगे कि कांग्रेस ने 50 साल पहले यह किया. उनकी पहली प्रतिक्रिया पीछे देखने वाली होती है.
अमित शाह ने कहा कि मणिपुर के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि इंफाल-दीमापुर, NH-2 राजमार्ग पर लगे अवरोधों को हटा लें, ताकि भोजन, दवाइयां, पेट्रोल/डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंचाया जा सके.
विपक्षी दल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भारतीय रेलवे और लोगों के बीच जो ‘‘अव्यवस्था’’ पैदा की है, उसकी उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए.