जेपी नड्डा ने बिहार में कार्यालय उद्घाटन के दौरान कहा की पहले भारत अमेरिका के साथ आतंकवाद पर बात करता था पर अब मोदी दौर में ये बदल गया, हम नई उचाईयों को छू रहे हैं.
अभी तक यह सभी मंत्रालय पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास थे. उनके जेल जाने के बाद पहले शिक्षा विभाग फिर वित्त और राजस्व विभाग आतिशी को सौंपा गया है.
अमित शाह बोले कांग्रेस, JDU, RJD, ममता सभी लोग धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में खिलाते थे. कहते थे कि धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी, राहुल बाबा खून की नदियां तो दूर किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई."
अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को चन्द्रशेखर के वाहन पर 'गोलीबारी' की. फिलहाल वह सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. भीम आर्मी समर्थक जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते राहुल के काफिले को रोका गया है. उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर जिले के उटलू गांव के पास राजमार्ग पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर फेंके गए.
टीएस सिंहदेव की पहचान छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता के रूप में होती है. साल 2018 में कांग्रेस की राज्य में बंपर जीत में उनका बड़ा योगदान रहा था. टीएस सिंहदेव सरगुजा राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं.
बीते सप्ताह पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद अमित शाह पहली बार बिहार जा रहे हैं. अगस्त 2022 में नीतीश कुमार के बीजेपी से अलग होने के बाद शाह की राज्य में यह पांचवीं यात्रा है.
ईरानी के मुताबिक राहुल गांधी ने जिन लोगों से मुलाकात की थी उनमें अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के करीबी लोग भी शामिल थे, जो लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत सरकार को ‘अस्थिर’ करना चाहते हैं.
नेताओं की हत्या और भारी बमबारी, चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, हार और आत्मसमर्पण करवाने के लिए काफी नहीं हो सकती. इसके लिए लंबा और बहुत कठिन युद्ध लड़ना पड़ सकता है.