मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड के दौर में भी संविदा कर्मचारियों ने नागरिकों की जिन्दगी बचाई, जिसे मध्यप्रदेश कभी भुला नहीं पाएगा. संविदा कर्मचारियों की क्षमताएं, सेवाभाव और कार्यकुशलता किसी से कम नहीं है.
बिहार के सीएम शुक्रवार से ही पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं. लालू की राजद के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर चल रही उठापटक के बीच यह बात सामने आई है.
अजित पवार और शरद पवार गुटों ने एक-दूसरे के नेताओं को बर्खास्त कर दिया है, अयोग्यता याचिकाएं दायर की हैं और विधायकों और कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें बुलाई हैं.
रविवार को जींद में 'नव संकल्प' रैली में विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर जेजेपी ने अपना व्यक्तव्य जारी किया गया जो संकेत दे रहा है कि वह अपने सहयोगी भाजपा से अलग अगले साल का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है.
करनाल के कार्यक्रम में सीएम खट्टर ने किया फैसले का ऐलान. यदि योजना लागू होती है, तो अगले साल विधानसभा चुनाव का सामना करने वाला हरियाणा ऐसी पेंशन वाला पहला राज्य होगा.
पैनल यूसीसी पर कानूनी मामलों के विभाग, विधायी विभाग और भारत के विधि आयोग के विचारों को सुन रहा था. भाजपा ने पूर्वोत्तर को संहिता से छूट देने का सुझाव दिया है.
भाजपा ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के वहीं डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और सुनील जाखड़ - पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
अजीत का 2019 में चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के साथ टकराव उनका पहला विद्रोह था. अब उनके डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य में इस तरह के पारिवारिक झगड़ों की परंपरा जारी है.
उपस्थित लोगों ने दिप्रिंट को बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान दिशानिर्देश दिए गए और यह संभावित कैबिनेट फेरबदल की पृष्ठभूमि में आया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार समूह के नेता प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को एक संयुक्त सम्मेलन में घोषणा की कि लोकसभा सांसद सुनील तटकरे को महाराष्ट्र में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.