सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में 4 अगस्त को उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है.
मणिपुर मुद्दे पर दुबे ने कहा कि मैं खुद मणिपुर के इतिहास का भुक्तभोगी हूं. मेरे रिश्तेदार जो सुरक्षाबल में उच्च पद पर थे, वह उग्रवादी हमले में अपना पैर गंवा दिया था."
बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब की उत्पाद शुल्क नीति में 'भ्रष्टाचार हुआ है' और इससे राज्य के खजाने को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है.
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए गोगोई ने कहा , प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना होगा कि उनकी डबल इंजन सरकार, मणिपुर में विफल हो गई है.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आप नेता राघव चड्ढा की सदस्यता उसी तरह रद्द करना चाहती है जैसे उसने कांग्रेस के राहुल गांधी के साथ की थी.
संसदीय कार्य राज्य मंत्री और भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ये 'घमंडिया' गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है. हमारे पास बहुमत है, हमें समझ नहीं आ रहा कि वे प्रस्ताव क्यों लाए, लेकिन शायद वे यह परखना चाहते हैं कि क्या वे एक हैं या नहीं.
संसद में संख्या बल सरकार के पक्ष में है और विपक्ष इस अवसर को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुवाई वाली भाजपा के खिलाफ नव गठित विपक्षी एकता का प्रदर्शन करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है.
ठाकरे ने कहा कि पूरा देश (राहुल गांधी की संसद में वापसी) जश्न मना रहा है. हम हमेशा कहते रहे हैं कि कोई भी किसी के अधिकार नहीं छीन सकता, वायनाड को संसद में अपनी आवाज वापस मिल गई है.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.