इस मानसून में कम बारिश के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु कावेरी जल बंटवारे को लेकर कानूनी लड़ाई में फंस गए हैं, क्योंकि दोनों राज्यों के किसान अपने हिस्से के पानी की मांग कर रहे हैं.
राज्य सरकार ने प्रो गोविंदा लीग का आयोजन किया है जिसमें पूरे महाराष्ट्र से समूह भाग लेंगे. विपक्ष इसे सत्तारूढ़ सरकार के राजनीतिक स्थान को 'हाइजैक' करने के प्रयास के रूप में देखता है.
एनजेपी उपाध्यक्ष खेम नाथ आचार्य ने इस महीने की शुरुआत में भारत का दौरा किया और भाजपा प्रमुख जे.पी.नड्डा और अन्य नेताओं से मुलाकात की. एक इंटरव्यू में, वह पार्टी और इसकी जड़ें संघ की विचारधारा से जुड़ी होने की बात कर रहे हैं.
अय्यर ने अपनी किताब ‘‘मेमोयर्स ऑफ अ मैवरिक - द फर्स्ट फिफ्टी ईयर्स (1941-1991)’’ के विमोचन के पर कहा कि उन्हें अहसास हो गया था कि पीवी नरसिंह राव ‘‘कितने साम्प्रदायिक और हिंदूवादी थे.’’
सोमवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता बिहार जाति सर्वे के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की पीठ के समक्ष अचानक उपस्थित हुए और मोदी सरकार की ओर से हलफनामा दायर करने की अनुमति मांगी.