'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, तो सीएम ममता ने कहा कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश का नाम बदलना पड़ा?
राष्ट्रीय पार्टियों के स्वामित्व वाली सभी संपत्तियों में भी भाजपा का बड़ा हिस्सा है. दूसरी ओर, कांग्रेस ने 2021-22 की अवधि में अपनी संपत्ति को 805 करोड़ रुपये तक ले जाने के लिए 110 करोड़ रुपए जोड़े.
दोनों समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले सिविल सोसाइटी ग्रुप ने राज्य में 'बहुत सारे' ऐसे संगठनों के अस्तित्व की ओर इशारा करने के लिए एन बीरेन सिंह की आलोचना की है, जो 'बिना समान आकांक्षा'काम कर रहे हैं.
पॉडकास्ट में - जिसका उद्देश्य 'दक्षिण भारतीय परिप्रेक्ष्य से' राष्ट्रीय मुद्दों को संबोधित करना है - स्टालिन ने भाजपा पर 2014 के चुनावी वादों को पूरा नहीं करने और गैर-भाजपा राज्यों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया.
जयराम रमेश ने कहा कि G20 समिट के लिए रात्रि भोज के लिए जो निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए हैं, उनमें 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल किया गया है.
कांग्रेस, जो कभी सत्तारूढ़ बीआरएस के लिए प्रमुख चुनौती थी, अब भाजपा के लिए विपक्ष का स्थान खोती दिख रही है. अब, उसने तेलंगाना में खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए अपने प्रयासों को फिर से शुरू कर दिया है.
असम बीजेपी के नेता का कहना है, 'असली समस्या यह है कि पावर एक व्यक्ति के हाथ में है.' माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को दूसरे बीजेपी नेताओं से बात करने और उनकी बात सुनने का निर्देश दिया है.
शुक्रवार को जालना में मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था.
सरकार कड़वा सच क्यों नहीं बोल सकती, इसे समझना बहुत आसान है. तमाम युद्धों की तरह यह युद्ध भी जब रुक जाएगा तब भी भारत के हित विजेता के साथ भी जुड़े होंगे और हारने वालों के साथ भी.