मणिपुर में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके कुछ घंटे बाद मणिपुर सरकार ने अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है.
विपक्ष ने भारतीय सरकार को निज्जर की हत्या से जोड़ने के ट्रूडो के आरोप पर AAP की चुप्पी पर सवाल उठाया. आप पंजाब के प्रवक्ता ने 'गतिरोध के सौहार्दपूर्ण समाधान' का आह्वान किया.
महिला आरक्षण बिल में ओबीसी के लिए 'कोटे के भीतर कोटा' की विपक्ष द्वारा उठाई गई मांग को कई भाजपा नेताओं द्वारा सहयोग मिला. जिसके बाद पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति को बांटने की कोशिश' की आलोचना की.
राज्य में आचार संहिता लगने से पहले CM चौहान बोले, कृपया सुनिश्चित करें कि आदर्श आचार संहिता के नाम पर लोगों के कामों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने या परेशान करने की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए .
शरद पवार ने कहा, "हमने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में और सेना में महिलाओं के लिए 11 फीसदी आरक्षण दिया था. इस तरह के फैसले कांग्रेस सरकार के दौरान लिए गए."
तीसरी सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "इससे बीजेपी की बड़ी जीत सुनिश्चित हो गई है. हमारे सभी वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ेंगे."
PM मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए शासन में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग पर भी जोर दिया.
पार्टी ने कार्यकर्ताओं और लोगों को एकजुट करने के लिए चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान में क्रमशः जन आशीर्वाद यात्रा और परिवर्तन यात्रा शुरू की थीं, जो सोमवार को पीएम के संबोधन के साथ समाप्त हुईं.
TMC के डेरेक ओ'ब्रायन, NC के फारूक अब्दुल्ला और JD (U) के के.सी. त्यागी ने INLD की कैथल रैली में BJP के नेतृत्व वाले NDA को हटाने के लिए एकता का आह्वान किया, जो INDIA गठबंधन में शामिल होना चाह रहा है.