मोदी ने 2024 के चुनावों को सफल बनाने के लिए लोगों को बधाई दी, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने चुनाव आयोग की भी मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए प्रशंसा की.
यौन दुराचार के आरोपों के चलते राज्यपाल द्वारा राजभवन में शपथ ग्रहण करने के आमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद विधायक शपथ ग्रहण करने के लिए धरने पर बैठे हैं, लेकिन राज्यपाल ने भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं.
टास्क फोर्स द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में मुख्य रूप से विपक्ष के उस कैंपेन को जिसमें दावा किया गया था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह 'संविधान बदल देगी' और सरकार व पार्टी के बीच सामञ्जस्य न होना बीजेपी के यूपी में हार का कारण बताया है.
जनगणना में अलग सरना कोड की लंबे समय से लंबित मांग आदिवासी आंदोलन का केंद्र रही है. झामुमो और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी.
आर.के. चौधरी द्वारा राजदंड हटाने की मांग के बाद, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और चिराग पासवान ने इसे वहां स्थापित करने का बचाव किया. एनडीए के अन्य नेताओं ने इसे अनावश्यक विवाद बताया.
18वीं लोकसभा के पहले दिन बिरला ने इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में आपातकाल लगाए जाने की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पढ़ा, जिससे विपक्ष भड़क गया. प्रधानमंत्री मोदी ने बिरला की टिप्पणी की सराहना की.
शरद पवार के लिए एक बड़ी चुनौती ऐसा उम्मीदवार ढूंढना है जो बारामती में उनके भतीजे अजित पवार को चुनौती दे सके, जो कि वहां से सात बार के विधायक रह चुके हैं.
सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को जालंधर में 50 से अधिक नेताओं ने बैठक की. वह नए प्रमुख का चुनाव करने से पहले 1 जुलाई को पार्टी की गलतियों के लिए अकाल तख्त से ‘माफी’ मांगने की योजना बना रहे हैं.
मुंबई ग्रेजुएट्स, मुंबई टीचर्स, नासिक टीचर्स और कोंकण ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है. कुल 4.29 लाख लोग 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.