पुस्तक के लेखक का कहना है कि अगर आप बाबा साहब का सम्मान करते हैं तो किताब में छपे कार्टूनों को देखते समय आपकी भावना आहत हो सकती है, क्योंकि इन कार्टूनों में बाबा साहब को अपमानित करने में कोई कसर छोड़ी नहीं गई थी
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गंगा सफाई के मुद्दे पर दी अपनी पहली प्रतिक्रिया में ही जता दिया कि मंत्रालय के अधिकारी उन्हे अंधेरे में रख रहे हैं.
आदिवासी समाज की अपनी अलग पूजा पद्धति है. लेकिन आदिवासियों का एक हिस्सा तेजी से हिंदू धर्म और रीति- रिवाज को अपनाता जा रहा है, यानी, उसी भेदभावमूलक मनुवादी व्यवस्था में शामिल होता जा रहा है जिसकी शिकार डॉ. पायल हुईं.
यादवों के एक हिस्से ने राजद का साथ छोड़ा तो दूसरी तरफ जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी अपनी जातियों का वोट खुद अपने लिये भी नहीं खींच पाये. राजद भी यादवों को संभालने के चक्कर में अति-पिछड़ों की अनदेखी कर बैठा.
बेहतर तो यही है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने रेजीमेंट को क्रिकेट के मैदान में न उतारें, क्योंकि खिलाड़ी की शान इसी में है कि वह अपनी फौज का दूत बनकर मैदान में न उतरे बल्कि अपने देश का गौरव बढ़ाने के लिए खेले और जीते.
कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं. अगर कांग्रेस अपने घोषणापत्र में किए गए वादों के प्रति गंभीर होती तो उनमें से कुछेक वादों को वो राज्य सरकारों से पूरा करवा देती.
अखिलेश यादव ने जिस तरह से सार्वजनिक बयानबाजी से खुद को बचाया है, यह न केवल उनकी राजनीतिक सूझबूझ को दर्शाता है, बल्कि ये गठबंधन के बने रहने की संभावनाओं का संकेत भी है.
एक सुप्रीम AI काउंसिल होनी चाहिए जो सबसे ऊपर काम करे. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री को करनी चाहिए, जिनके पास असली अधिकार, पूरा प्रतिनिधित्व और काम करने का अधिकार हो.