ओमवेट बौद्धिक और सामाजिक मोर्चों पर सक्रिय उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती थीं, जो जाति आधारित उत्पीड़न से लड़ने के लिए विविध विचारधाराओं का उपयोग करती थी, वे बहुजन समाज की भरोसेमंद साथी थीं.
देश के 22 राज्यों में जारी 'जन आशीर्वाद यात्राओं' में मोदी के 39 मंत्री भाग ले रहे हैं, इसे कोविड महामारी की तीसरी लहर को आगे बढ़कर बुलावा देने के सिवा और क्या कहा जाएगा?
जनगणना के संबंध में 1951 से ही नीतिगत मामले के रूप में जाति आधारित जनगणना समाप्त कर दी गयी है. तब से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अलावा किसी अन्य जाति की गणना नहीं की गयी है.
अगले कुछ समय तक तो तालिबानी नेतृत्व हिसाब बराबर करने, मंत्री पद हथियाने और संभावित चुनौतियों से निपटने में इतना मशरूफ रहेगा कि उसे भारत की तरफ नज़र डालने की फुरसत नहीं रहेगी.
हिंदुत्व की नीतियों को लागू करने के कारण अमित शाह की एक शक्तिशाली, कट्टर और तानाशाहीपूर्ण छवि बनी है. इस छवि के मद्देनजर शाह को प्रधानमंत्री के रूप में पसंद करने वालों की संख्या में इजाफा होना विचारणीय है.
अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी उसी कड़ी का हिस्सा है जिसमें उसने सीरिया के गृहयुद्ध में बेवजह दखल देकर और इराक में सद्दाम को बेदखल करने के बाद सत्ता के घरेलू ढांचे को ध्वस्त करके दोनों जगह मुंह की खायी.
भारत इस दहशत में न पड़े कि कमजोर पड़ता पाकिस्तान एक नया ‘टेररिस्तान’ बना डालेगा. भारत के लिए यह जमीनी खतरों को भूलकर समुद्री ताकत बनाने पर ज़ोर देने का अच्छा मौका है.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.