केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार. पिछले 24 घंटे में 492 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,10,905 हो गई.
हर महीने कोवैक्सीन का उत्पादन 5.5 से 6.5 करोड़ के बीच है और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के पूर्ण टीकाकरण के लिए देश को कम से कम 15 करोड़ खुराक की आवश्यकता है.
UK की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने ‘डेल्टा x ओमीक्रॉन रीकॉम्बिनेंट (UK)’ को उन कोविड वेरिएंट्स की सूची में जोड़ दिया है, जिनकी निगरानी और जांच की जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे क्रॉस म्यूटेशंस अपेक्षित हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 514 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,872 हो गयी है. कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 10वें दिन एक लाख से कम दर्ज की गयी है.
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,23,127 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.99 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.82 प्रतिशत पर पहुंच गयी है.
संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के बावजूद बीएमसी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
सोमवार तक, 1,73,29,125 बूस्टर डोज़ दिए जा चुके थे, जिनमें 80 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक थे. सरकार ने कई मरतबा सार्वजनिक रूप से बूस्टर डोज़ लेने की अपील की है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 346 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,09,011 हो गई.
गाइडलाइन्स के मुताबिक सभी यात्रियों को हवाईअड्डे पर आने पर स्वघोषणा फार्म भरना होगा. जिन यात्रियों में संक्रमण के लक्षण होंगे उन्हें तत्काल अलग कर अस्पताल भेजा जाएगा.
श्योपुर, 26 मार्च (भाषा) लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतिभागी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाली एक महिला...