जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी, लेकिन जरूरी सामानों की आपूर्ति और चिकित्सा तथा अन्य जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी.
पवार ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बुधवार को बात की, जिन्होंने कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र और अन्य राज्यों को मदद का आश्वासन दिया.
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 4,043 नए मामले दर्ज किये गये हैं. इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 3,18,014 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 4,086 लोगों की मौत हो चुकी है.
राष्ट्रपति ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है.
दिल्ली, जालंधर और हैदराबाद में छात्रों ने कॉलेज फिर से खोलने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. लेकिन विशेषज्ञ संक्रमण के खतरों पर जोर दे रहे हैं.
राजेश टोपे ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे लोगों को वापस भेजा जा रहा है क्योंकि टीके की खुराकों की आपूर्ति नहीं हुई है. राज्य में अब 14 लाख खुराकें ही उपलब्ध हैं जिनसे तीन दिन ही टीकाकरण हो पाएगा.