अमेरिका ने कहा कि कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल के निर्यात में आ रही मुश्किलों का मुख्य कारण वह कानून है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों के लिए घरेलू खपत को प्राथमिकता देना अहम है.
मझगांव में कोविड मामलों में वृद्धि गांव में सालाना आयोजित होनेवाले नौ दिवसीय एक 'भागवत पाठ' कार्यक्रम के बाद ही हुई. भागवत का आयोजन 26 मार्च और 3 अप्रैल के बीच किया गया था.
ख़ुद दवाएं लेने से, इलाज का सामान्य तरीक़ा प्रभावित हो सकता है, और मरीज़ों को अतिरिक्त साइड-इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ सकता है जिससे उनकी रिकवरी की प्रक्रिया और जटिल हो सकती है.
मनमोहन सिंह ने रविवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर, कोविड महामारी से लड़ने के उपाय सुझाए थे. उसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री वर्धन ने, ‘वैक्सीन पर हिचकिचाहट’ को बढ़ाने के लिए, कांग्रेस की आलोचना की है.
देश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर पीएम मोदी ने देश के अग्रणी चिकित्सकों के साथ बैठक की और महामारी की मौजूदा स्थिति के साथ ही टीकाकरण अभियान की समीक्षा की.
वॉलंटियर समूह, जिनमें समाज के अलग अलग वर्गों के सदस्य शामिल हैं- आईटी प्रोफेशनल्स से लेकर कॉलेज छात्रों और आईपीएस अधिकारियों तक- कोविड मरीज़ों की ज़रूरतें पूरी करने में उनकी सहायता कर रहे हैं.
भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए. करीब 25 लाख नए मामले बीते महज 15 दिन के भीतर सामने आए हैं.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.