महामारी रोग अधिनियम 1897 का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल कॉलेज ब्लैक फंगस की स्क्रीनिंग, निदान और प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें.
दिप्रिंट ने 17 मई का पूरा दिन, विजयवाड़ा के दो बड़े श्मशान घरों, और तीन मुस्लिम क़ब्रिस्तानों में बिताया, और कम से कम 36 शवों को, अंतिम संस्कार होते, या दफ्नाए जाते देखा.
सरकार संचालित मांड्या आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्मचारियों की इस कदर कमी है कि कोविड मरीजों के परिजनों को ही वहां पर अटैंडेंट के तौर पर रहना पड़ रहा है, यहां तक कि वे सोते भी कोविड वार्ड में ही हैं.
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,23,55,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 86.74 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है.