धुलागौरी आदर्श विद्यालय एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है और वहां परीक्षाएं भी रद्द हो गई हैं. स्कूल में छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म निर्धारित है और उन्हें इसके अलावा कोई पोशाक पहनने की अनुमति नहीं है.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की यह कहते हुए सराहना की गई कि यह 'शिक्षाविदों पर फोकस' करती है. दरअसल इसे बनाने के पीछे कस्तूरीरंगन का दिमाग रहा है. वह अब नए करिकुलम फ्रेमवर्क पैनल का नेतृत्व कर रहे हैं.
22 साल के आदर्श कुमार की तरह बिहार के मगध यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र पांच साल बाद भी बिना डिग्री के घूम रहे हैं. कुमार ने अब दिल्ली में जेएनयू में पढ़ने के लिए सीयूईटी का रास्ता अपनाया है.
पिछले सात सालों में भारत में प्राइवेट संस्थानों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. लेकिन छात्रों का कहना है कि भारी फीस लेने के बावजूद, वे अव्वल दर्जे की शिक्षा, प्लेसमेंट और सुविधाएं देने में विफल रहे हैं.
अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में चीन के छात्रों की संख्या से आगे निकल जाने की संभावना है. इस साल जून और अगस्त के बीच भारतीय छात्रों के लिए 82,000 अमेरकी वीजा जारी किए गए, जो बाकी सभी देशों में सबसे ज्यादा हैं.
यूजीसी ने इस हफ्ते के शुरू में ही पीएचडी प्रोग्राम के नए नियमों को अधिसूचित किया है जिसमें प्रवेश और मूल्यांकन संबंधी योग्यताओं समेत कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं.
थिंक टैंक विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया कि अध्ययन सामग्री, उपकरणों और इंटरनेट तक पहुंच के मामले में पहले से नुकसान वाले बच्चों के लिए शैक्षिक अंतराल सबसे खराब थे.
यूजीसी द्वारा सोमवार को अधिसूचित नियम तत्काल प्रभाव से लागू होंगें; इस अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 1 जुलाई, 2009 के बाद पंजीकृत कोई भी पीएचडी 2009 या 2016 के नियमों द्वारा शासित होगी.
समिति द्वारा मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रियाओं को मजबूत करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में परिकल्पित राष्ट्रीय सत्यापन परिषद के लिए एक रोडमैप तैयार करना शामिल है.
पंच का अपने प्लश टॉय से लगाव उसके देश से नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले आराम से है. इसी तरह, ग्राहक जियोपॉलिटिकल लेबल से ज्यादा भरोसे और डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं.