करीब 50 साल पुराना ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आणंद अब त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बन चुका है. कैंपस में शुरुआती दिक्कतें हैं, लेकिन बदलाव की रफ्तार भी दिख रही है.
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में BMC स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों में से केवल 48% ही दसवीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रख पाए. माध्यमिक स्कूलों की सीमित संख्या और बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों से जुड़ा डेटा उपलब्ध न होने के कारण, यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि ये छात्र आगे कहां जाते हैं.
स्थायी समिति ने 'माइनॉरिटी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय' का मुद्दा उठाया है. माइनॉरिटी मामलों का मंत्रालय राज्यों में एक 'प्रतिष्ठित' अध्ययन दल भेजेगा, ताकि यह समझा जा सके कि 'ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.'
चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश को ‘न्यायिक अतिक्रमण’ बताया जिसमें केंद्र और राज्यों से उन शिक्षाविदों से दूरी बनाने को कहा गया है जिन्होंने न्यायपालिका वाले अध्याय का मसौदा तैयार किया था.
मिड-डे मील से लेकर स्टूडेंट्स के लिए प्रोटीन बार तक, माटुंगा और विले पार्ले में BMC के IGCSE और IB स्कूल चुपचाप एक म्युनिसिपल स्कूल की उम्मीदों को बदल रहे हैं.
शिक्षा मंत्रालय तक निकाले गए विरोध मार्च को कैंपस गेट पर रोके जाने और छात्रों को अंदर बंद करने के बाद जेएनयूएसयू के पदाधिकारियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें ज़मानत दे दी.