जयपुर, 10 मार्च (भाषा) राजस्थान के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व परियोजना पर काम जारी है, जिसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने अगस्त 2023 में मंजूरी दी थी।
उन्होंने कहा कि ‘टाइगर रिजर्व’ घोषित होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
वह प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में पूछे गए विधायक हरि सिंह रावत के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि कुंभलगढ़ एवं टॉडगढ़-रावली अभयारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो नए सफारी मार्ग प्रस्तावित हैं, जिनमें कालीघाट से भीलभेरी और फुलास से गोरम घाट शामिल हैं।
भाषा पृथ्वी
जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.