scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहिताची एनर्जी इंडिया का तीसरी तिमाही का मुनाफा 90 प्रतिशत बढ़कर 261 करोड़ रुपये हुआ

हिताची एनर्जी इंडिया का तीसरी तिमाही का मुनाफा 90 प्रतिशत बढ़कर 261 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड (एचईआईएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा 90 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 261.4 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़ोतरी अधिक राजस्व के कारण संभव हुई है।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 137.4 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 1,672.4 करोड़ रुपये से 2,168 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन वेणु ने कहा, ‘‘हमारे तीसरी तिमाही के नतीजे भारत और दुनिया में विद्युतीकरण की बढ़ती गति को दिखाते हैं, जिसमें वैश्विक बिजली की मांग में 70 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी का अनुमान है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में विद्युतीकरण पर बहुत ज़्यादा ध्यान भी मजबूत क्षमता विस्तार, ग्रिड विश्वसनीयता और वर्ष 2030 तक प्रति व्यक्ति 2,000 किलोवाट खपत जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समावेशी पहुंच का संकेत देता है।

इस तिमाही के दौरान, ऑर्डर कुल 2,477.6 करोड़ रुपये के रहे, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि के दौरान एक बड़े ऑर्डर को छोड़कर साल-दर-साल 73.7 प्रतिशत ज़्यादा है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments