scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवन97 कम्युनिकेशंस का तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 208.5 करोड़ रुपये

वन97 कम्युनिकेशंस का तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 208.5 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत घाटा कम होकर 208.5 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी का घाटा 221.7 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी सूचना के अनुसार, भुगतान व वित्तीय सेवाओं (34 प्रतिशत), भुगतान सेवाओं (40 प्रतिशत) और विपणन सेवाओं (48 प्रतिशत) से राजस्व में गिरावट के कारण दिसंबर 2024 तिमाही में पेटीएम की परिचालन आय 2,850.5 करोड़ रुपये से 35.8 प्रतिशत घटकर 1,827.8 करोड़ रुपये रह गई।

हालांकि, तिमाही आधार पर राजस्व में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कंपनी के कारोबार में सुधार का संकेत है।

बयान में कहा गया, इसकी मुख्य वजह सभी प्रकार के खर्चों में कमी आना रही, खासकर भुगतान प्रसंस्करण शुल्क तथा कर्मचारी लागत पर।

समीक्षाधीन तिमाही में पेटीएम का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर पांच लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू गया।

वहीं पेटीएम का नकद शेष बढ़कर 12,850 करोड़ रुपये हो गया, जिसका मुख्य कारण जापानी भुगतान कंपनी पे-पे में हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक समूह को 2,372 करोड़ रुपये में बेचना है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments