scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : गोंदिया में अवैध शिकार के आरोप में पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र : गोंदिया में अवैध शिकार के आरोप में पांच गिरफ्तार

Text Size:

गोंदिया, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में छापेमारी के दौरान पांच लोगों को अवैध शिकार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने एक संयुक्त अभियान में रविवार को तड़के देवरी तहसील के नक्सल प्रभावित पलंदूर जमींदारी और मंगेजरी गांवों में छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने आरोपियों के पास से जंगली जानवरों को फंसाने वाले फंदे, जानवरों के नाखून, उनके अन्य अंग और 21.49 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की।

नवेगांवबांध रेंज के वन अधिकारी सचिन डोंगरवार ने बताया कि अधिकारियों को एक महीने पहले काले तेंदुए (मेलेनिस्टिक) के अवैध शिकार के बारे में सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि एक अलग टीम का गठन किया गया और पलंदूर जमींदारी तथा मंगेजरी गांव में छापेमारी की गई, जिसमें अधिकारियों ने जंगली जानवरों के नाखून और अन्य अंग, 84,000 रुपये की देशी शराब तथा 21.49 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया तथा और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments