लातूर, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान बिजली का करंट लगने से 60 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक निरीक्षक नौशाद पठान ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उदगीर तहसील के मोरातावाड़ी में सुबह करीब पांच बजे घटी। मृतक की पहचान रामराव पेड्डेवाड के रूप में की गई है।
अधिकारी ने बताया, ‘वह अपनी गन्ने की फसल को पानी देने के लिए खेत में गया था। उसने झाड़ी में एक छोटी सी आग देखी और उसे बुझाने के लिए जाते समय उसका पैर बिजली के तार पर पढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’
भाषा साजन वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.