scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 20 पैसे टूटकर 79.84 प्रति डॉलर पर

रुपया 20 पैसे टूटकर 79.84 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 19 अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 79.84 के भाव पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.75 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.73 से 79.84 के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता 79.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.64 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा सामने आने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी देखी गई।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 107.67 हो गया।

विदेशी निवेशकों की बाजार से निकासी के कारण भी रुपये में गिरावट आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,706 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत घटकर 95.60 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 651.85 अंक के नुकसान के साथ 59,646.15 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि मजबूत डॉलर इंडेक्स और जोखिम-प्रतिकूल भावनाओं के बीच रुपये में गिरावट आई। बॉन्ड की कम कीमत और विदेशी निवेशकों की निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments