scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कन्नड़ गायक सुबन्ना के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कन्नड़ गायक सुबन्ना के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोगा सुबन्ना के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी प्रसिद्धि ‘‘असाधारण’’ थी।

सुबन्ना का बेंगलुरु के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असाधारण रूप से प्रसिद्ध शिवमोगा सुबन्ना कन्नड़ गीतों और संगीत से प्यार करने वाले लोगों के लिए घर-घर में लोकप्रिय नाम था। उनके कार्यों की प्रशंसा की जाती है और इसी तरह कन्नड़ कविता की सर्वोत्तम कृतियों को वर्तमान पीढ़ी से जोड़ने के लिए किए गए उनके प्रयास को भी सराहा जाता है। मैं उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

सुब्बन्ना कन्नड़ भाषा के पहले गायक थे, जिन्हें पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘काडू कुडुरे’ में उनके गाए गीत ‘काडू कुडुरे ओडी बानडिट्टा’ के लिए दिया गया था

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments