scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार, 4-5 जून के लिए लू का पूर्वानुमान

महाराष्ट्र के विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार, 4-5 जून के लिए लू का पूर्वानुमान

Text Size:

नागपुर, तीन जून (भाषा) महाराष्ट्र के विदर्भ के कई हिस्सों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र के लिए लू की चेतावनी जारी की।

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

केंद्र ने वर्धा और चंद्रपुर के कुछ इलाकों में पांच जून तक और नागपुर और गोंदिया के स्थानों में चार जून तक लू की आशंका जताई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया ‘‘आज सुबह साढ़े आठ बजे चंद्रपुर में 46.8 डिग्री सेल्सियस, ब्रह्मपुरी में 45.3 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में 45.4 डिग्री सेल्सियस और नागपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।’’

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments