scorecardresearch
Wednesday, 4 November, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मिले चीनी अधिकारी, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर की चर्चा

पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मिले चीनी अधिकारी, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर की चर्चा

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो नवंबर (भाषा) चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू हाईक्सिंग ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, लियू के साथ बैठक के दौरान शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान और चीन के बीच ‘प्रगाढ़, समय की कसौटी पर खरी उतरी और हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी है।’

तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार रात इस्लामाबाद पहुंचे लियू ने रावलपिंडी स्थित ‘जनरल’ मुख्यालय (जीएचक्यू) में फील्ड मार्शल मुनीर से मुलाकात की।

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने आपसी हित के मुद्दों, उभरते क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया, ‘उन्होंने पाकिस्तान और चीन के बीच हर हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साझा संकल्प को व्यक्त किया।’

मुनीर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला और निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, मजबूत संस्थागत संपर्कों और आपसी हित के क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

भाषा सुमित वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments