scorecardresearch
Tuesday, 13 October, 2026
होमखेलटिम डेविड पर ‘अश्लील’ इशारे के लिए जुर्माना, डिमेरिट अंक भी मिले

टिम डेविड पर ‘अश्लील’ इशारे के लिए जुर्माना, डिमेरिट अंक भी मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान एक ‘अश्लील’ इशारा करने के लिए सोमवार को उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मैच दो विकेट से जीता था।

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए दो डिमेरिट अंक भी दिए गए।

आईपीएल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टिम को आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ‘ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या आपत्तिजनक हो’।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘टिम ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments