अहमदाबाद, दो नवंबर (भाषा) प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पांचवें सत्र का आयोजन 30 नवंबर से यहां के वीर सावरकर खेल परिसर में किया जाएगा।
गौरतलब है कि अपनी शुरुआत से ही प्राइम वॉलीबॉल लीग प्रत्येक सत्र में नये शहर में आयोजन कर देशभर में इस खेल के लिए नये दर्शक वर्ग को जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है।
इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी) ने प्राइम वॉलीबॉल लीग को भारत की पहली डिवीजन की पेशेवर वॉलीबॉल लीग के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉय भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘पांचवें सत्र को अहमदाबाद में आयोजित करना देशभर में पेशेवर वॉलीबॉल के विस्तार की हमारी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कदम है।’’
इस सत्र में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें अहमदाबाद डिफेंडर्स, बेंगलुरु टॉरपीडोज, कालीकट हीरोज, चेन्नई ब्लिट्ज, दिल्ली तूफांस, गोवा गार्डियंस, कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स, कोलकाता थंडरबोल्ट्स, मुंबई मीटियर्स और तेलुगु ब्लैक हॉक्स शामिल हैं।
बेंगलुरु टॉरपीडोज मौजूदा चैंपियन है।
भाषा आनन्द आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.