scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलबेटन कप हॉकी से 22,000 क्षमता वाले साल्ट लेक स्टेडियम का होगा

बेटन कप हॉकी से 22,000 क्षमता वाले साल्ट लेक स्टेडियम का होगा

Text Size:

कोलकाता, सात नवंबर (भाषा) बेटन कप का 126वां सत्र नव-उद्घाटित विवेकानंद युवा भारती हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें 22,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है जिससे यह देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।

साल्ट लेक स्टेडियम परिसर में स्थित इस अत्याधुनिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया।

दुनिया की सबसे पुरानी हॉकी चैंपियनशिप में देश के कई वर्तमान और पूर्व ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान पर चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1895 में हुई थी।

पश्चिम बंगाल के खेल विभाग के मुताबिक इसके मुख्य मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे जबकि फाइनल 16 नवंबर को खेला जायेगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर निर्मित इस स्टेडियम में विश्व स्तरीय सिंथेटिक टर्फ, एक आधुनिक गैलरी, दो पूरी तरह सुसज्जित ड्रेसिंग रूम, एक प्रेस कॉर्नर, वीडियो विश्लेषकों के लिए एक कमरा और एक स्थल संचालन केंद्र है।

भारतीय हॉकी ने शुक्रवार को 100 साल पूरे कर लिए। देश में इस खेल की संगठित यात्रा 1925 में पहली राष्ट्रीय खेल संस्था के गठन के साथ शुरू हुई थी।

हॉकी बंगाल ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में पुरुष और महिला मैचों का भी आयोजन किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments