scorecardresearch
Saturday, 20 June, 2026
होमखेलसपतक तलवार इंग्लिश ओपन में शीर्ष 20 में

सपतक तलवार इंग्लिश ओपन में शीर्ष 20 में

Text Size:

वॉरसेस्टरशर (इंग्लैंड), 20 जून (भाषा) सपतक तलवार दूसरे दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से इंग्लिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष 20 में पहुंच गए।

लगातार दूसरे दौर में अंडर पार का स्कोर बनाने वाले तलवार कुल चार अंडर के स्कोर से संयुक्त 18वें स्थान पर हैं।

जॉर्ज ब्लूर और जॉन कैटलिन दोनों 10 अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।

ब्लूर ने दूसरे दौर में तीन अंडर 69 जबकि कैटलिन ने छह अंडर 66 का स्कोर बनाया।

भारत के वीर अहलावत दूसरे दिन चार ओवर 76 के स्कोर से हट हासिल करने में नाकाम रहे। उनका दो दौर के बाद कुल स्कोर पांच ओवर रहा।

कट एक अंडर पर तय किया गया था।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments