scorecardresearch
Saturday, 4 July, 2026
होमखेलयूरोप के हेलसिंकी कप और गोथिया कप में खेलेगी मिनर्वा अकादमी

यूरोप के हेलसिंकी कप और गोथिया कप में खेलेगी मिनर्वा अकादमी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) पंजाब की मिनर्वा अकादमी एफसी इस महीने यूरोप के दो सबसे प्रतिष्ठित युवा फुटबॉल टूर्नामेंट हेलसिंकी कप (फिनलैंड) और गोथिया कप (स्वीडन) में हिस्सा लेगी।

टीम लगातार दूसरे वर्ष स्कैंडिनेविया का दौरा कर रही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

हर वर्ष आयोजित होने वाले इन दोनों प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में दुनिया भर से हजारों युवा फुटबॉलर भाग लेते हैं और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने के लिए मुकाबला करते हैं।

पिछले वर्ष हेलसिंकी कप के अंडर-12 (बी12) वर्ग में मिनर्वा अकादमी खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी। फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही।

स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित गोथिया कप में मिनर्वा अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों के अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम किया था।

गोथिया कप को ‘विश्व युवा कप’ के तौर पर भी जाना जाता है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments