नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) भारत की विश्व कप विजेता टी20 टीम के कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को यहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा, उनकी नवजात बेटी, उनकी साली दीक्षा, उनके साले अजय शेट्टी और उनकी साली के दो बच्चे राम और सरयू भी थे।
इस मुलाकात के दौरान सरयू ने मोदी के सामने एक कन्नड़ गीत भी गाया जिसे प्रधानमंत्री ने बहुत पसंद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।’’
भारत ने सूर्यकुमार की अगुवाई में इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था लेकिन इसके बाद खराब फॉर्म के कारण वह टीम में जगह नहीं बना पाए थे।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.