scorecardresearch
Thursday, 11 June, 2026
होमखेलश्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ भारतीय टीम की अगुआई करेंगी भाविका

श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ भारतीय टीम की अगुआई करेंगी भाविका

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहीर घरेलू मैदान पर सीमित ओवरों की आगामी अंडर-19 श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने तीन टी20 और इतने ही एकदिवसीय मुकाबलों की श्रृंखला के लिए बृहस्पतिवार को टीम का चयन किया।

तीन टी20 मैच 22 जून से चेन्नई में खेले जाएंगे जबकि पुडुचेरी 30 जून से एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा। श्रृंखला छह जुलाई को समाप्त होगी।

मुंबई की सलामी बल्लेबाज ईरा जाधव भी दोनों टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले साल सुर्खियों में आईं थीं जब अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।

भारत महिला अंडर-19 टी20 टीम:

भाविका अहीर(कप्तान), ईरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनि चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे, काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादि तागड़े, के दीक्षा।

भारत महिला अंडर-19 एकदिवसीय टीम: भाविका अहीर (कप्तान), ईरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे, काशवी कांदिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादि तागड़े, के दीक्षा।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments