scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमरिपोर्टबनबसा से धामी का योग संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे वैश्विक वेलनेस हब

बनबसा से धामी का योग संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे वैश्विक वेलनेस हब

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास. युवाओं से योग को जीवनशैली बनाने और नशे से दूर रहने की अपील

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखंड में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग साधकों, एसएसबी जवानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है. इसके लिए योग केंद्रों की स्थापना पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी और शोध कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है. साथ ही प्रदेश में पांच नए योग हब भी विकसित किए जा रहे हैं.

share & View comments