scorecardresearch
Thursday, 5 November, 2026
होमरिपोर्ट1975 में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस आज हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही: योगी

1975 में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस आज हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही: योगी

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का भी आरोप लगाया.

Text Size:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1975 में देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी आज बीजेपी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है. यह बेहद हास्यास्पद है.

बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाती है और जीतने पर इसे अपनी काबिलियत बताती है.

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की साख खराब करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है.

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का भी आरोप लगाया.

यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश में बीजेपी के तीन दिवसीय अभियान का हिस्सा है, जो 3 से 5 नवंबर तक राज्य के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में चलाया जा रहा है.

share & View comments