scorecardresearch
Thursday, 18 June, 2026
होमदेशयुवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों पर हत्या का आरोप

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों पर हत्या का आरोप

Text Size:

एटा, 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय एक युवक का शव कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अतुल के रूप में हुई है। उसने बताया कि अतुल के ननिहाल पक्ष ने युवक के पिता महिपाल, सौतेली मां मिथिलेश और सौतेले भाइयों पर जमीन से जुड़े विवाद के चलते उसकी हत्या करने और शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि अतुल को दो दिन पहले जमीन के बैनामे के बहाने गांव बुलाया गया था।

पुलिस निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments