scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशराजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू

Text Size:

जयपुर, 28 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान बुधवार को हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

यह मतदान 22 जिलों में जिला परिषदों के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों के लिए हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मतदान में हर मतदाता दो वोट डालेगा – एक जिला परिषद सदस्य के लिए और दूसरा पंचायत समिति सदस्य के लिए।

मतदान को लेकर कई जगह उत्साह देखा गया। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर जिले में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई।

जोधपुर की तिवरी पंचायत समिति में ईवीएम की समस्याओं के चलते दो बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ। इसी कारण अजमेर के दो बूथों पर भी मतदान करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुआ।

झुंझुनूं की सिंघाना पंचायत समिति के अंतर्गत मुरादपुर गांव में बूथ नंबर 71 पर पहला वोट पड़ने के बाद ही एक ईवीएम खराब हो गई। मशीन को बदलने के बाद मतदान फिर से शुरू हुआ।

मतदान में उम्रदराज लोगों ने भी उत्साह से भाग लिया। सीकर जिले में नीम का थाना पंचायत समिति के गणेश्वर गांव में 95 वर्षीय माली देवी को उनके परिजन मतदान के लिए लेकर आए।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments