scorecardresearch
Friday, 5 June, 2026
होमदेशअनुभवी राजनयिक विपुल को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया

अनुभवी राजनयिक विपुल को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) अनुभवी राजनयिक विपुल को मंगलवार को सऊदी अरब में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया, जिसे खाड़ी राष्ट्र के बढ़ते प्रभाव और पश्चिम एशिया में अस्थिर भू-राजनीतिक संकट को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पद के रूप में देखा जा रहा है।

विपुल 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और वर्तमान में कतर में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘उम्मीद है कि वह जल्द ही यह कार्यभार संभाल लेंगे।’

विपुल ने काहिरा, कोलंबो, जिनेवा और दुबई में भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दी हैं।

अपने राजनयिक करियर में उन्होंने राजनीतिक और वाणिज्यिक संबंधों, विकास, निरस्त्रीकरण, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और मीडिया सहित विविध क्षेत्रों में काम किया है।

विपुल ने 2014 से 2017 के बीच मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया।

विपुल ने 1994 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके पास हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री भी है।

भाषा तान्या माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments