scorecardresearch
Friday, 5 June, 2026
होमदेशउत्तराखंड : टेंपो ट्रेवलर के पलटने से बदरीनाथ जा रही महिला की मौत, 17 अन्य घायल

उत्तराखंड : टेंपो ट्रेवलर के पलटने से बदरीनाथ जा रही महिला की मौत, 17 अन्य घायल

Text Size:

गोपेश्वर, पांच जून (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार तड़के तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया जिससे उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला की मौत हो गयी तथा 17 अन्य लोग घायल हो गए । अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना करीब पांच बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के पास पैनी गांव में हुई ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत अभियान चलाया । घायलों को उपचार के लिए ज्योतिर्मठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

मृतका की पहचान गाजियाबाद के इंद्रापुरम की रहने वाली अन्ना मक्कड़ (45) के रूप में हुई है जबकि उनकी बेटी मिताली मक्कड़ (18) हादसे में घायल हुई है ।

अन्य घायलों में दिल्ली के बुराड़ी के एक परिवार के आठ सदस्य भी शामिल हैं जिनकी पहचान मोहित अग्रवाल (48), उनकी पत्नी शिवानी (46), बेटियां—आकृति (18) और आशी (14), उनका भाई रोहित अग्रवाल (49), उनकी पत्नी जसमीत (44) और उनके बच्चे अभिनव (20) एवं लिपाक्षी (16) के रूप में हुई है ।

इसके अलावा, दुर्घटना में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विशाल शर्मा (46), उनकी पत्नी पूनम (45), उनका बेटा रायव (19), नोएडा के रहने वाले अंकुर गुप्ता (43), उनकी पत्नी अर्शी (41), उनकी बेटी अर्हिता गुप्ता (नौ माह) तथा हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली निधि जिंदल (44) घायल हो गए हैं ।

घायलों में दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला चालक दलजीत वर्मा भी शामिल है ।

भाषा सं दीप्ति मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments