scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, आठ अन्य घायल

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, आठ अन्य घायल

Text Size:

बिलासपुर (छत्तीसगढ़), आठ जून (भाषा) जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के बेलगहना क्षेत्र में ऑटोरिक्शा पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं सुनीता मेश्राम (40) और निरसिया गौड़ (39) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवतराई गांव निवासी 10 महिलाएं मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा से किसी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पड़ोस के गांव बानाबेल गई थीं। वापसी में रात लगभग 10 बजे कंचनपुर मोड़ के करीब उनका ऑटोरिक्शा पलट गया जिससे उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मारा जिसके कारण वह पलट गया। हादसे के बाद से ऑटो रिक्शा चालक फरार है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल आठ महिलाओं को बिलासपुर शहर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं संजीव अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments