नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सोमवार शाम दो लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आज शाम गोकुलपुरी थाने को अमुल डेयरी के पास कूड़ाघर के समीप चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों को पीसीआर वैन द्वारा इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पीड़ितों की पहचान संजय कॉलोनी निवासी राहुल (18) और विजय (23) के रूप में हुई है।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उन पर दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर हमला किया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गोकुलपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.