scorecardresearch
Saturday, 29 August, 2026
होमदेशझारखंड के रांची जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल

झारखंड के रांची जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल

Text Size:

रांची, 29 अगस्त (भाषा) झारखंड के रांची जिले में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नामकुम थानाक्षेत्र में रामपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये श्रमिक सड़क की मरम्मत कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

नामकुम के थानाधिकारी रामनारायण सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ एक ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मजदूरों को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’

सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह ट्रक जमशेदपुर से रांची जा रहा था तभी रामपुर के समीप चालक उसपर से नियंत्रण खो बैठा।

सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments