नोएडा (उत्तर प्रदेश), 17 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर के साथ कथित तौर पर क्रूरता और उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में हुई। संविदा पर काम करने वाले मजदूर समीर की हालत की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार किया जा रहा है।
रबूपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कंपनी के ‘प्लांट हेड’ धर्मेंद्र सेंगर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद दिलशाद और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार समीर जब कारखाने में झाड़ू लगा रहा था, तभी दिलशाद और जीशान ने कथित तौर पर उसके मलद्वार में कंप्रेसर पाइप डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो।
शुक्ला ने बताया कि घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं अमित खारी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.