scorecardresearch
Wednesday, 22 July, 2026
होमदेशअभद्र व्यवहार के आरोप में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित

अभद्र व्यवहार के आरोप में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित

इससे पहले पीठासीन अधिकारी टीडीपी सांसद के.पी. तेनेटी ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को कल्याण बनर्जी के कथित व्यवहार और भाषा को लेकर एक लिखित शिकायत मिली है.

Text Size:

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसदों के खिलाफ कथित अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप में लोकसभा के मौजूदा मानसून सत्र के बाकी समय के लिए निलंबित कर दिया गया है.

बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में कल्याण बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी.

इससे पहले पीठासीन अधिकारी टीडीपी सांसद के.पी. तेनेटी ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को कल्याण बनर्जी के कथित व्यवहार और भाषा को लेकर एक लिखित शिकायत मिली है.

शिकायत में आरोप लगाया गया कि कल्याण बनर्जी ने सदन की कार्यवाही के दौरान अभूतपूर्व और अनुचित व्यवहार किया तथा महिला सांसदों और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के खिलाफ अपमानजनक और महिला विरोधी भाषा का इस्तेमाल किया.

इससे पहले जून में NCPI की प्रतिनिधि और बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें लोकसभा से निष्कासित करने की मांग की थी.

काकोली घोष दस्तीदार ने कहा था, “जो व्यक्ति बार-बार महिलाओं का अपमान करता है और अभद्र व्यवहार करता है, उसे कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए.”

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि कल्याण बनर्जी ने सदन की कार्यवाही के दौरान उनके और अन्य महिला सांसदों के खिलाफ कई बार आपत्तिजनक, अपमानजनक और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया.

share & View comments