scorecardresearch
Monday, 19 October, 2026
होमदेशपाली में कारखाने में भीषण आग से तीन मजदूर झुलसे: पुलिस

पाली में कारखाने में भीषण आग से तीन मजदूर झुलसे: पुलिस

Text Size:

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) पाली शहर के औद्योगिक इलाके में स्थित एक कारखाने में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए।

यह आग औद्योगिक क्षेत्र में ग्वारगम की एक फैक्ट्री में लगी।

पुलिस के अनुसार कारखाने की एक लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। उस समय वहां 17 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 12 मजदूर तो किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन तीन मजदूर — विक्की (19), अवधेश कुमार (40) और राजू (28) करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए।

घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों ने कई फेरे लगाए। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments