scorecardresearch
Tuesday, 25 August, 2026
होमदेशमणिपुर में जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, 25 अगस्त (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को कियामगेई अवांग लीकाई में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान एन संजू मेइती के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक एके राइफल, एक एसएमजी कार्बाइन, नौ मैगजीन और 737 कारतूस बरामद किए गए।

बयान में कहा गया है कि एक अलग अभियान में प्रतिबंधित संगठन एसओआरईपीए के दो सक्रिय कैडरों को 28 असम राइफल्स से मिली ‘‘विश्वसनीय और पुष्ट खुफिया जानकारी’’ के आधार पर खुराई थांगजाम लीकाई से गिरफ्तार किया गया।

दोनों की पहचान 37 वर्षीय एल रॉकी सिंह और 36 वर्षीय पी कुमारजीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर जबरन वसूली की रकम लेने के लिए इलाके में आए थे। उनके पास से एक हस्तलिखित वसूली पर्ची बरामद की गई, जिस पर एक मोबाइल फोन नंबर और एसओआरईपीए नाम लिखा था।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments