नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी।
हॉलैंड ने फिल्म में स्पाइडर-मैन की भूमिका दोबारा निभाई है, जबकि जेंडाया मिशेल जोन्स-वॉटसन, जैकब बैटलन नेड लीड्स, क्रोंडन टॉम्बस्टोन और सैडी सिंक शॉन ग्रे की भूमिका में हैं।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 504 करोड़ रुपये की कमाई की है और भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को पीछे छोड़ दिया है।
इसी साल जुलाई में ही रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 38वीं फिल्म है।
इसका निर्माण केविन फाइगी और एमी पास्कल ने किया है।
फिल्म की अन्य प्रमुख भूमिकाओं में मार्क रफैलो ब्रूस उर्फ द हल्क, जॉन बर्नथल द पनिशर और माइकल मैंडो स्कॉर्पियन के किरदार में नजर आए हैं।
भाषा जितेंद्र जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.